19 जून 2015 - 06:08
अफ़ग़ानिस्तान, सरकारी इमारत पर तालेबान का हमला।

अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक सरकारी इमारत पर किये जाने वाले आक्रमण के परिणाम स्वरूप कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिणी प्रांत हेलमंद के मूसा क़िला नगर में आतंकियों के आक्रमण में 4 सैनिक और 7 पुलिसकर्मी मारे गए।

इससे पहले हेलमंद के गवर्नर ने बताया था कि कई आतंकवादियों ने बुधवार की रात मूसा क़िला नगर में पुलिस मुख्यालय और कुछ अन्य सरकारी इमारतों पर आक्रमण किया था।  उमर ज़वाक ने बताया कि आक्रमण के बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की और झड़प कई घण्टों तक जारी रही।
दूसरी ओर तालेबान ने मूसा क़िला में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। ज्ञात रहे कि 2014 के अंत में अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद इस वर्ष अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों को पिछले 14 वर्षों के दौरान सबसे बड़े विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है।